फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Health Department screened 8,000 foreigners

स्वास्थ्य विभाग ने की 8,000 परदेसियों की स्क्रीनिंग

Sat, 11 Apr 2020 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Health Department screened 8,000 foreigners
सुल्तानपुर। कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने परदेसियों की स्क्रीनिंग शुरू करा दी है। अभी तक जिले में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर करीब आठ हजार लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। स्वास्थ्य टीमें घर-घर पहुंचकर स्क्रीनिंग कर रही हैं। प्रशासन का जोर ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग व ट्रेसिंग पर है। डीएम स्वयं इसकी निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन

कोरोनो को दूसरे चरण में ही मात देने के लिए प्रशासन ने जिले में ठोस रणनीति पर कार्य शुरू कर दिया है। डीएम सी. इंदुमती का जोर विभिन्न देशों, प्रांतों व जिले से लौटे परदेसियों की स्क्रीनिंग पर है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों की टेस्टिंग व ट्रेसिंग का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

टेस्टिंग के लिए डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की करीब 350 टीमों को लगाया है। स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर परदेसियों की स्क्रीनिंग कर रही हैं। स्क्रीनिंग की रोजाना की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग की ओर से डीएम को उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्क्रीनिंग के दौरान दिल्ली व मुंबई से लौट लोगों पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। डीएम के मुताबिक अभी तक जिले में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों को मिलाकर करीब आठ हजार लोगों की स्क्रीनिंग कराई जा चुकी है। इसमें शहरी क्षेत्र के करीब चार सौ लोग शामिल हैं। करीब 40 दिनों से चल रही स्क्रीनिंग की प्रक्रिया अभी जारी रहेगी। प्रशासन का लक्ष्य सभी परदेसियों समेत अन्य संदिग्धों को ट्रेस करना है।
प्रशासन ने चोरी-छुपे विभिन्न शहरों व प्रांतों से घर पहुंचने वाले परदेसियों की ट्रेसिंग के लिए ग्रामीण क्षेत्र के कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों व पुलिस का सहारा लिया है। कर्मचारियों, पुलिस व ग्राम प्रधानों से प्रशासन परदेसियों का पता लगा रहा है। जानकारी मिलने के बाद उनके स्वास्थ्य व क्वारंटीन के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। प्रशासन के मुताबिक अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 18 हजार व शहरी क्षेत्र में चार सौ लोग क्वारंटीन किए गए हैं।

विभिन्न देशों, प्रांतों व जिलों से घर पहुंचे लोगों की स्क्रीनिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगाई गई हैं। रोजाना स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से जांच की जा रही है। प्रशासन का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग व ट्रेसिंग का है, जिससे कोरोना का संक्रमण जिले में न पनपे। अभी तक फिलहाल जिला सुरक्षित है। - सी. इंदुमती, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed