{"_id":"6a931dea56862a109a06ae64","slug":"health-department-alert-on-swine-flu-beds-reserved-in-hospitals-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-163844-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: स्वाइन फ्लू पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में बेड आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: स्वाइन फ्लू पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में बेड आरक्षित
Sat, 29 Aug 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग में आरक्षित स्वाइन फ्लू का वार्ड। संवाद
सुल्तानपुर। स्वाइन फ्लू के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। मेडिकल कॉलेज समेत जिले के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में संदिग्ध मरीजों के इलाज के लिए बेड आरक्षित किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को दवाएं और जरूरी उपकरण उपलब्ध रखने के निर्देश दिए हैं।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रियांक वर्मा ने बताया कि पुरानी बिल्डिंग के आईसीसीयू को स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए आरक्षित किया गया है। इसमें 10 बेड के साथ वेंटिलेटर की सुविधा है। आठ बेड का एक और कक्ष आरक्षित करने की तैयारी चल रही है। सीएमओ डॉ. भारत भूषण ने बताया कि सभी 15 सीएचसी में पांच-पांच और 47 पीएचसी में दो-दो बेड आरक्षित किए गए हैं। बुखार, खांसी और गले में खराश जैसे लक्षणों वाले मरीजों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध मरीजों की तत्काल जांच और उपचार सुनिश्चित करने को कहा गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की अपील की है। विभाग के अनुसार फिलहाल जिले में स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।