फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   He taught us to stay away from ego and adopt the path of devotion

Sultanpur News: अहंकार से दूर रहकर भक्ति मार्ग अपनाने की सीख दी

Fri, 06 Mar 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 06 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
He taught us to stay away from ego and adopt the path of devotion
कुड़वार के पूरे अयोध्या दुबे ​स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीराम कथा में आर
कुड़वार (सुल्तानपुर)। पूरे अयोध्या दुबे गांव के श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा प्रवाचक पंचमानंद जी महाराज ने सती प्रसंग, दक्ष प्रसंग और कामदेव प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। उन्होंने अहंकार से दूर रहकर भक्ति मार्ग अपनाने की सीख दी।
विज्ञापन

कथा प्रवाचक ने कहा कि भगवान शिव और माता सती की कथा हमें अहंकार से दूर रहकर श्रद्धा और भक्ति का मार्ग अपनाने की प्रेरणा देती है। कामदेव प्रसंग सुनाते हुए भगवान शिव की तपस्या और संयम की महिमा का वर्णन किया। यह श्रीराम कथा 5 मार्च से 8 मार्च तक चलेगी। अंत में श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लेकर सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर आशुतोष पांडेय, संदीप पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed