फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Happy season from rain

बारिश से खुशगवार हुआ मौसम

Fri, 16 Jun 2017 10:36 PM IST
सुल्तानपुर
सुल्तानपुर Updated Fri, 16 Jun 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Happy season from rain
दोपहर बाद छाए अंधेरे के बीच लाइट जलाकर जाते वाहन। - फोटो : अमर उजाला
मौसम के करवट बदलने से शुक्रवार को दोपहर बाद तेज आंधी आने व घने काले बादल छा जाने से शहर अंधेरे में डूब गया। तेज हवा के साथ बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई। बारिश से शहर में कई जगहों पर नालियां चोक हो गई हैं।
विज्ञापन


सड़कों पर पानी व कीचड़ जमा हो जाने से लोगों को आवागमन में खासी परेशानी उठानी पड़ी। बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान में हल्के बादल रहने और कहीं-कहीं छिटपुट बारिश का अनुमान लगाया है।              
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। दोपहर तक धूप होने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। मौसम के करवट बदलने से तेज गति आंधी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी आने के साथ ही आसमान में घने काले बादल छा गए। करीब आधे घंटे तक काले बादल छाए रहने से शहर अंधेरे में डूब गया। लोगों को दोपहिया व चार पहिया वाहन हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। इस दौरान शहर समेत जिले के ज्यादातर इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई।

करीब एक घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश से तापमान में गिरावट आ गई। बरसात से शहर में सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई है। शहर के कई जगहों पर नालियां चोक हो गई हैं। बरसात का पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में खासी परेशानी हुई।

उधर, तेज आंधी आने से करौंदीकलां थाने के नागनाथपुर गांव में भैंस के ऊपर पेड़ गिर जाने से उसकी मौत हो गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान में हल्के बादल रहने और कहीं-कहीं छिटपुट बारिश का अनुमान है।

नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता 85-65 फीसदी रही। 


डाल गिरने से बच्ची की दबकर मौत : कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के त्रिलोकचंद्रपुर गांव निवासी अमर बहादुर की बेटी खुशी (10) शुक्रवार की दोपहर बाद आई आंधी के बीच बच्चों के साथ बाग में आम बीन रही थी। अचानक एक पेड़ की डाल टूटकर खुशी पर गिर पड़ी। लोगों ने खुशी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed