फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Examinations will bring new hope into the lives of students

Sultanpur News: विद्यार्थियों के जीवन में परीक्षा लाएगी नई उम्मीद

Mon, 26 Oct 2026 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Examinations will bring new hope into the lives of students
सुल्तानपुर। बेहतर शिक्षा के सपनों को पंख लगाने और आर्थिक मदद की उम्मीद के साथ रविवार को 728 छात्र-छात्राओं ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा दी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित परीक्षा में जिले के 1642 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 728 शामिल हुए।
विज्ञापन

शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल, महुअरिया में एक पाली में हुई परीक्षा में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा परखी। परीक्षार्थियों को उम्मीद है कि छात्रवृत्ति मिलने से आगे की पढ़ाई का रास्ता आसान होगा। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चली। परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों में उत्साह नजर आया। परीक्षा प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार तिवारी व समन्वयक दिवाकर द्विवेदी की देखरेख में सकुशल संपन्न हुई।
विज्ञापन


गणित ने उलझाया, कहीं तर्कशक्ति ने परखा
परीक्षा देकर निकलीं सविता यादव ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर संतुलित था। गणित और तर्कशक्ति के कुछ सवालों को हल करने में अधिक सोचने की जरूरत पड़ी, लेकिन सभी प्रश्न समय रहते हल कर लिए। वहीं, यश प्रजापति ने सामान्य ज्ञान और विज्ञान के सवालों को सटीक बताया। उन्हें उम्मीद है कि छात्रवृत्ति मिलने से आगे की पढ़ाई में आर्थिक मदद मिलेगी। आयुष दूबे ने कहा कि ऐसी परीक्षाएं विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाती हैं। भविष्य में बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं का सामना करने का हौसला मिलता है। छात्रवृत्ति की यह पहल ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए भी आगे बढ़ने का अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका रहा सहयोग
परीक्षा के आयोजन में संस्थान के निदेशक रंजीत सिंह, सौरभ प्रकाश, टीनू कौर, अक्षय, सानिया सनोबर, शुभम मिश्रा, आकांक्षा गुप्ता, आयुष राय, बिंदिया श्रीवास्तव, अनुपमा सिंह, सिंपी, ऋचा सिंह, शिविका, प्रतिमा देवी, पिंकी शुक्ला, शिखा यादव, मानसी कसौधन, सरिता पांडेय, मीनाक्षी सिंह, रुपल, नंदिनी कसौधन, मनीष मिश्रा, शिवानी तिवारी, रेखा राजे, मुदस्सिर, हर्षिता गुप्ता, अनुपम तिवारी, आशीष उपाध्याय, जीतेंद्र यादव, मनोज शर्मा, राजेश पाठक, आर्यन मिश्रा, राजेश मौर्य, दिव्या श्रीवास्तव, नीलिमा तिवारी, मो. आसिफ, प्रवीण और राज कुमार मौर्य सहित अन्य ने सहयोग किया।


44.3 प्रतिशत परीक्षार्थी पहुंचे
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए जिले में कुल 1642 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 728 ने परीक्षा दी, जबकि 914 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पंजीकृत विद्यार्थियों में करीब 44.3 प्रतिशत परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में कक्षा नौ के 160, कक्षा 10 के 174, कक्षा 11 के 237 और 12 के 157 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। छात्रवृत्ति से चयनित विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed