{"_id":"6ade504fd6c59cbcb3047064","slug":"one-test-multiple-prices-patients-in-distress-the-system-helpless-sultanpur-news-c-13-1-lko1039-1981413-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एक जांच, कई दाम...मरीज बेहाल, व्यवस्था लाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एक जांच, कई दाम...मरीज बेहाल, व्यवस्था लाचार
Mon, 26 Oct 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बीमारी एक, जांच एक, लेकिन दाम अलग-अलग। एक ही जांच के लिए पैथोलाॅजी लैब में मरीजों को अलग-अलग रकम चुकानी पड़ रही है। सीबीसी जांच के लिए कहीं 570 रुपये तो कहीं 450 रुपये शुल्क तय है। एक ही जांच में 120 रुपये का अंतर।
डेंगू जांच के लिए दो अलग-अलग लैब में 650 और 700 रुपये शुल्क लिया जा रहा है, जबकि शासन ने इसकी दर 600 रुपये तय की है। जिले में 45 पैथोलॉजी पंजीकृत हैं, लेकिन जांच शुल्क में एकरूपता नहीं है।
शहर के गभड़िया, सब्जी मंडी, मेडिकल कॉलेज के सामने और सुपर मार्केट स्थित पैथोलॉजी केंद्रों पर जांच शुल्क में यह अंतर दिखा। हैरानी यह है कि जांच शुल्क में यह अंतर सिर्फ सीबीसी तक सीमित नहीं है। अलग-अलग लैब में अन्य जांचों की कीमतें भी बताई जा रही हैं। ऐसे में एक ही जांच कराने के लिए मरीजों को लैब के हिसाब से अधिक खर्च करना उन मरीजों पर भारी पड़ता है, जिन्हें डॉक्टर की सलाह पर एक साथ कई जांचें करानी पड़ती हैं।
विज्ञापन
जिले में 45 पैथोलॉजी सेंटर स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत हैं। सरकारी अस्पतालों में मुफ्त जांच की सुविधा होने के बावजूद निजी लैब की दरों में अंतर व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
..
केस-एक
अमेठी निवासी राम सुंदर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित एक पैथोलॉजी में सोमवार को डेंगू की जांच कराई तो 650 रुपये लिए गए। डॉक्टर ने दोबारा जांच के लिए फिर से जांच कराने को कहा तो बृहस्पतिवार को दोबारा जांच सुपर मार्केट स्थित पैथालॉजी सेंटर में कराया, यहां 700 रुपये चार्ज किए गए।
.................
केस-दो
शहर के शिवमंगल गुप्ता बुधवार को गभड़िया स्थित एक लैब में सीबीसी जांच कराने गए तो उन्हें 570 रुपये शुल्क बताया गया, इसके बाद यही जांच मेडिकल कॉलेज के सामने संचालित एक पैथालॉजी में कराया तो 450 रुपये चार्ज देना पड़ा।
यहां हो रहीं मुफ्त में जांच
मेडिकल कॉलेज, पैथालॉजी विभाग
100 शैय्या विरसिंहपुर अस्पताल
15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
47 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
इनसेट
ये शामिल होते हैं सीबीसी टेस्ट में
हीमोग्लोबिन
रेड ब्लड सेल्स (लाल रक्त कोशिकाएं)
व्हाइट ब्लड सेल्स (श्वेत रक्त कोशिकाएं)
प्लेटलेट्स काउंट
पैक्ड सेल वॉल्यूम / हीमाटोक्रिट
ज्यादा पैसे लेने वाले लैब के खिलाफ होगी कार्रवाई
प्राइवेट लैब की जांच दरें अलग-अलग हैं। यहां जांच की कीमतें निर्धारण कराने में विभाग के पास अधिकार नहीं है, क्योंकि शासन से दरें निर्धारित कराने का आदेश नहीं है। शासन ने डेंगू की जांच के लिए 600 रुपये निर्धारित कर रखें हैं, उससे ज्यादा पैसे लेने पर लैब के खिलाफ कार्रवाई होगी, वैसे सरकारी अस्पतालों में मरीजों को जांच करानी चाहिए। - डॉ. भारत भूषण, सीएमओ
(संवाद)