फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Hands extended to help the needy

जरूरतमंदों की मदद को बढ़े हाथ

Fri, 27 Mar 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Hands extended to help the needy
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर लॉकडाउन के समय जरूरतमंदों की मदद के लिए स्वयंसेवी संगठनों ने हाथ बढ़ाया है। संगठनों के पदाधिकारियों ने चिकित्सालय समेत अन्य स्थानों पर भोजन पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नेशनल यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरत मंद रिक्शा चालक, एवं दिहाड़ी मजदूरी करने वालों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। प्रशांत तिवारी ने बताया कि जरूरत मंदों को बांटने के लिए राशन का इंतजाम किया गया है। वहीं अस्पताल में भर्ती मरीज एवं उनके रिश्तेदारों के लिए खाना बना कर पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस कड़ी में शहर के एक निजी अस्पताल में बेलसोना निवासी मरीज के लिए फैज अहमद ने अपने घर से खाना बना कर पहुंचाया। संगठन के अफसर मिर्जा ने लोगों की मदद के लिए अपना एक महीने का वेतन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायत्री परिवार की टीम अस्पताल में भर्ती मरीजों की मदद कर रही है। जिला अस्पताल में डॉ. सुधाकर सिंह की अगुवाई में दूर से आए मरीजों को रोजाना सुबह-शाम गायत्री परिवार अपनी टीम गोमती मित्र मंडल के साथ भोजन बांट रहा है।

साथ ही शहर में छुट्टा घूम रहे जानवरों को भी चारा-पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला अस्पताल में दूर से आने वाले मरीजों के तीमारदार भटके न एक जगह रहें, इसके लिए गायत्री परिवार सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए सुबह-शाम लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहा है। टीम में रुद्र प्रताप सिंह मदन, रतन कसौंधन, अभिषेक सिंह समेत कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed