फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Half-yearly in October and pre-board examination in January

अक्तूबर में अर्द्धवार्षिक तो जनवरी में होगी प्री-बोर्ड परीक्षा

Thu, 12 May 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Half-yearly in October and pre-board examination in January
सुल्तानपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े विद्यालयों में कक्षा संचालन, परीक्षा का आयोजन, प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव ने जारी की हैं। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में अर्द्धवार्षिक परीक्षा अक्तूबर में होगी। वहीं प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन जनवरी में होगा।
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2022-23 में विभिन्न कक्षाओं में शिक्षण कार्य आरंभ करने की तिथि 25 अप्रैल निर्धारित की गई थी। अर्द्धवार्षिक परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन सितंबर 2022 के अंतिम सप्ताह में होगा। अर्द्धवार्षिक लिखित परीक्षा का आयोजन अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में होगा। अर्द्धवार्षिक परीक्षा में सितंबर तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम के आधार पर प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंक माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर नवंबर 2022 के प्रथम सप्ताह तक अपलोड किए जाएंगे। सभी कक्षाओं में शिक्षण कार्य पूर्ण करने की तिथि 15 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है। कक्षा 10 व 12 की प्री-बोर्ड परीक्षा तथा कक्षा नौ व 11 की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन पहली से 15 फरवरी 2023 तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्री-बोर्ड परीक्षा एवं वार्षिक परीक्षा के प्राप्तांक 16 से 28 फरवरी 2023 तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी इसी दौरान (16 से 28 फरवरी) तक होंगी। बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2023 में आयोजित की जाएंगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव ने एकेडमिक कैलेंडर में निर्देश दिया है कि प्रात:कालीन प्रार्थना सभा में शिक्षकों व विद्यार्थियों की ओर से आज का सुविचार प्रस्तुत किया जाएगा। विद्यार्थियों से प्रत्येक दिन किसी प्रासंगिक विषय जैसे जीवन में मूल्यों का महत्व व मूल्य परक शिक्षा, राष्ट्र भक्ति, समाजसेवा, कर्तव्य परायणता, सत्य निष्ठा पर विचार व्यक्त करने को कहा जाएगा। साथ ही महापुरुषों का जीवन चरित्र, पर्यावरण, जल संरक्षण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, यातायात व सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर भी विचार रखे जा सकेंगे।
माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई जा रहीं पाठ्य पुस्तकें दीक्षा पोर्टल पर ई-बुक्स के रूप में उपलब्ध होंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर भी लिंक के रूप में पाठ्य पुस्तकें रहेंगी जहां से विद्यार्थी पुस्तकों को डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही अन्य शिक्षण सामग्री भी दीक्षा पोर्टल एवं यू-ट्यूब लिंक के माध्यम से वेबसाइट पर मौजूद रहेगी।

शासन व माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी एकेडमिक कैलेंडर के बारे में प्रधानाचार्यों को अवगत करा दिया गया है। कक्षाओं का संचालन व परीक्षाओं का आयोजन समय से करना होगा।
-डॉ. आरजे मौर्य, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed