Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Half-yearly examinations are over; now, comprehensive reports for the children will be prepared.

Sultanpur News: अर्धवार्षिक परीक्षा खत्म, अब बनेगी बच्चों की समग्र रिपोर्ट

Mon, 23 Nov 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 23 Nov 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Half-yearly examinations are over; now, comprehensive reports for the children will be prepared.
सुल्तानपुर। परिषदीय स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं खत्म होने के बाद अब विद्यार्थियों की समग्र रिपोर्ट तैयार होगी। इसमें सिर्फ परीक्षा के अंकों से बच्चों की शैक्षणिक योग्यता नहीं आंकी जाएगी, बल्कि खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी, व्यक्तिगत रुचि और प्रतिभा का भी आकलन होगा।
विज्ञापन


जिले के 2194 परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले 1,97,437 विद्यार्थियों का होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड तैयार किया जाएगा। इसके जरिये बच्चों की पढ़ाई से लेकर व्यक्तित्व विकास तक की तस्वीर सामने आएगी। जिले में 17 से 21 नवंबर तक अर्धवार्षिक परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। अब शिक्षकों को विद्यार्थियों की प्रगति का ब्योरा होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड में दर्ज करना होगा। इसमें लिखित परीक्षा के परिणाम के अलावा कक्षा में सक्रियता, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में प्रदर्शन को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


मूल्यांकन के दौरान शिक्षक बच्चों से बातचीत कर उनकी पसंद, रुचि और पसंदीदा खेल के बारे में जानकारी लेंगे। उनसे भविष्य में क्या बनने की इच्छा है, यह भी पूछा जाएगा। इससे पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन के साथ दूसरे क्षेत्रों में रुचि और विशेष प्रतिभा रखने वाले बच्चों की पहचान हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि सभी स्कूलों को होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं। शिक्षकों को विद्यार्थियों की शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों का आकलन कर निर्धारित प्रारूप में विवरण भरना होगा। अर्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम जारी करने की तैयारी भी की जा रही है।




परीक्षा के अंकों से अलग भी होगी पहचान

होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड में बच्चों की सीखने की क्षमता, व्यवहार, रचनात्मकता और गतिविधियों में सहभागिता को भी जगह मिलेगी। इससे अभिभावकों को बच्चों की उन खूबियों और क्षमताओं की जानकारी मिलेगी, जो सामान्य परीक्षा परिणाम में सामने नहीं आ पाती हैं। शिक्षक भी उनकी रुचि के अनुरूप आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed