{"_id":"694ecf7c94381aa3d3004e5e","slug":"guru-gobind-singhs-sons-remembered-and-paid-tribute-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-146989-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गुरु गोबिंद सिंह के पुत्राें को किया याद, दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गुरु गोबिंद सिंह के पुत्राें को किया याद, दी श्रद्धांजलि
Fri, 26 Dec 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
वीर बाल दिवस पर आयोजित गोष्ठी में मौजूद लोग। स्रोत- पार्टी
सुल्तानपुर। गुरु गोबिंद सिंह के दो पुत्रों की शहादत पर शुक्रवार को भाजपा ने पंजाबी कॉलोनी के गुरुद्वारे में वीर बाल दिवस का आयोजन किया। उनके दोनों साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
गोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह सात वर्ष और बाबा फतेह सिंह सिर्फ पांच वर्ष में अपना बलिदान दे दिया था, लेकिन मुगलों के सामने झुकना नहीं स्वीकार किया। गुरुद्वारे में सुदीप पाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने साहिबजादों को हिंदुओं के लिए प्रेरक बताया। इस मौके पर डॉ. डीएस मिश्रा, जगजीत सिंह छंगू ने अपने विचार रखे। मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारा में माथा टेका, साहिबजादों की शहादत पर आयोजित कीर्तन व विशेष अरदास में हिस्सा लिया।
विकास भवन में प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम दिखाया गया। जिला विकास अधिकारी गजेंद्र कुमार तिवारी व पीडी अशोक कुमार सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के दाेनों पुत्राें के बलिदान पर प्रकाश डाला। इसके बाद प्रोबेशन विभाग के चल रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर लोगों को शपथ दिलाई गई। विद्यालयों की छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी। अधिकारियों ने 60 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।