फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   gun license

डीएम ने निरस्त किए पूर्व विधायक के दो शस्त्र लाइसेंस

Mon, 31 Jan 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
gun license
पूर्व विधायक के घर नोटिस चस्पा करते पुलिस कर्मी। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। डीएम ने इसौली के पूर्व विधायक के दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त करते हुए उनके पैतृक आवास पर नोटिस चस्पा करा दिया है। रविवार की रात एसओ धनपतगंज ने पूर्व विधायक के घर पहुंचकर नोटिस चस्पा कराई।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट ने वर्ष 2007 में पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करते हुए एसबीबीएल 12 बोर और प्वाइंट 315 बोर रायफल को जमा करने का आदेश दिया था। पूर्व विधायक पर असलहों के दुरुपयोग व शस्त्र लाइसेंस नियमों के उल्लंघन का आरोप था। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कोई अमल नहीं किया। एएसपी ने बताया कि मौजूदा जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने भी चंद्रभद्र उर्फ सोनू सिंह को असलहे जमा कराने का आदेश दिया था। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में रविवार को थानाध्यक्ष धनपतगंज मनोज शर्मा ने आदेश के नोटिस की प्रति उनके पैतृक आवास मायंग जाकर चस्पा कर दिया। एएसपी ने बताया कि शस्त्र के दुरुपयोग पर पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू के शस्त्र निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed