फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Gulrez's body will be buried in Riyadh

Sultanpur News: रियाद में दफनाया जाएगा गुलरेज का शव

Mon, 14 Jul 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 14 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Gulrez's body will be buried in Riyadh
भदैंया (सुल्तानपुर)। सऊदी अरब के रियाद में शुक्रवार को दो ट्रकों की भिड़ंत में लगी आग में मलिकपुर के एक ट्रक चालक गुलरेज की मौत हो गई थी। परिजनों के मुताबिक, शव का अंतिम संस्कार रियाद में ही किया जाएगा। वहां पर मृतक के दो रिश्तेदार भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

मलिकपुर गांव निवासी कय्यूम अहमद के पुत्र गुलरेज अहमद (26) सऊदी अरब के रियाद की एक कंपनी में ट्रक चलाते थे। रियाद में शुक्रवार को वह कंपनी का ट्रक लेकर कहीं जा रहे थे। तभी उनका ट्रक दूसरे ट्रक से टकरा गया था। दुर्घटना में गुलरेज के ट्रक में आग लग गई थी, जिससे झुलसकर उनकी मौत हो गई थी। पिता कय्यूम ने बताया कि उन्होंने सऊदी में अपने रिश्तेदारों से बात की है। रिश्तेदारों ने बताया कि शव काफी खराब स्थिति में है। शव वतन लाने की स्थिति में नहीं है। इसे देखते हुए सऊदी के रियाद शहर में ही शव को दफनाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

सऊदी गए गुलरेज के दो बहनोई मौके पर पहुंच चुके हैं। नियमानुसार वहां शव को दफनाने की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के पिता बताते हैं कि अंगनाकोल निवासी रफीक अहमद और लोलेपुर निवासी इरफान अहमद उनके दामाद हैं। वही दोनों, गुलरेज के शव को दफनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर आने की तैयारी में था गुलरेज
परिजनों ने बताया कि करीब 15 माह पहले गुलरेज सऊदी गया था। वह अपने घर लौटने की तैयारी में था, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। घर के लोगों को अफसोस है कि वह सभी गुलरेज की आखिरी झलक भी नहीं देख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed