{"_id":"66afe55fa892a5bb1202d5d2","slug":"grp-returned-the-bag-full-of-jewelery-worth-rs-25-lakh-to-the-woman-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-116910-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ढाई लाख के गहनों से भरा बैग जीआरपी ने महिला को लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ढाई लाख के गहनों से भरा बैग जीआरपी ने महिला को लौटाया
Mon, 05 Aug 2024 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 05 Aug 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राजकीय रेलवे पुलिस के एक सिपाही ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। उसने ढाई लाख के गहनों से भरा एक बैग थाने में जमा किया। जहां से बैग की मालिक महिला को पता खोजकर रविवार को बैग उसके हवाले किया गया। महिला ने जीआरपी की प्रशंसा की।
जीआरपी एसओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तीन अगस्त को प्लेटफार्म पर रात में गश्त करते समय सिपाही दयानंद यादव व दिनेश कुमार को स्टेशन मास्टर कार्यालय के पास एक पिट्ठू बैग लावारिस मिला था। आसपास पूछताछ के बाद बैग का कोई वारिस नहीं मिलने पर उसे थाने पर लाया गया था। चेकिंग में तीन पॉलिथीन में महिलाओं के कपड़े, बैग में दो डायरी, एक मोबाइल, तीन जोड़ी झुमकी, एक गले की चेन, एक लाॅकेट, तीन अंगूठी पीली धातु की पाई गईं।
डायरी में मिले कुछ मोबाइल नंबर से पता लगाने पर सामान का वारिस पाया गया। जानकारी मिलने पर रविवार को प्रयागराज जिले के खलसी लाइन कीटगंज निवासी फौजिया बेगम को बुलाकर उन्हें सामान सौंप दिया गया। करीब ढाई का लाख रुपये का छूटा सामान लेने फैजिया बेगम अपने पति मोहम्मद शाहिद के साथ आई थीं। सामान सुरक्षित मिलने पर महिला ने जीआरपी की सराहना की।