{"_id":"57238f264f1c1b0679a91812","slug":"green-tree-cutoff-by-woodcutter","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल से लदा पेड़ काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फल से लदा पेड़ काट डाला
Amarujala Bureau
Updated Fri, 29 Apr 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण को खतरा
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के रामपुर कुर्मियान गांव में बृहस्पतिवार को लकड़कटों ने आम के फल से लदे एक पेड़ को धराशायी कर दिया। ग्रामीणों ने जब पेड़ कटान की सूचना जिलाधिकारी को दी तब वन महकमा सतर्क हुआ। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने पेड़ कटवा रहे ठेकेदार से पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन
पुलिस और वन महकमे के दावों को आईना दिखाते हुए बृहस्पतिवार को लकड़कटों ने रामपुर कुर्मियान गांव के अंबेडकर चौराहा-नरेंद्रपुर मार्ग के किनारे स्थित आम के फल से लदे एक पेड़ को काट डाला। फलों से लदे पेड़ को कटता देख ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के वाट्सअप नंबर पर धराशायी पेड़ की फोटो भेजी।
विज्ञापन
डीएम के हस्तक्षेप पर पुलिस व वन विभाग के अफसर सक्रिय हो गए। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने लकड़ी कटवा रहे ठेकेदार से पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। क्षेत्रीय वनाधिकारी प्रवीन खरे ने बताया कि पेड़ कटान की सूचना डीएफओ ने दी थी। मौके पर पहुंची टीम ने ठेकेदार से पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन