{"_id":"6484c4676c1380619d029144","slug":"grab-rs-385-lakh-from-panchayat-building-sultanpur-news-c-13-1-282431-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पूर्व प्रधान व सचिव ने हड़पे पंचायत भवन के 3.85 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पूर्व प्रधान व सचिव ने हड़पे पंचायत भवन के 3.85 लाख रुपये
Sun, 11 Jun 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
कुड़वार (सुल्तानपुर)। ब्लॉक के प्रतापपुर प्रथम ग्राम पंचायत में पूर्व प्रधान व पूर्व पंचायत सचिव ने पूरा निर्माण कार्य कराए बिना ही पंचायत भवन बनवाने के नाम पर मिली धनराशि में से 3.85 लाख रुपये हड़प लिए। जांच में सरकारी धन का गबन किए जाने की पुष्टि के बाद डीपीआरओ के निर्देश पर एडीओ पंचायत ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कुड़वार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
प्रतापपुर प्रथम ग्राम पंचायत में पंचायत भवन निर्माण के लिए पूर्व प्रधान संजय दूबे व पूर्व पंचायत सचिव राम सुंदर गुप्ता की ओर मनरेगा व विभागीय मद से 9,38,809 रुपये का भुगतान किया गया था। भुगतान में गड़बड़ी की शिकायत के बाद खंड विकास अधिकारी कुड़वार की ओर से की गई जांच में खर्च धनराशि में से सिर्फ 5,53,561 रुपये के कार्य का ही सत्यापन हो पाया। जांच में सामने आया कि पंचायत भवन निर्माण के नाम पर भुगतान की गई कुल धनराशि में से 3,85,248 रुपये का कार्य कराए बिना ही उसे खर्च दिखा कर हड़प लिया गया।
बीडीओ की रिपोर्ट कको गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायतराज अधिकारी ने पूर्व प्रधान व पूर्व सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। डीपीआरओ के निर्देश पर एडीओ पंचायत कुड़वार संतोष पाल ने सरकारी मद की 3.85 लाख रुपये की धनराशि गबन करने का मुकदमा पूर्व प्रधान व पूर्व सचिव के खिलाफ कुड़वार थाने में दर्ज कराया है। विभागीय स्तर पर भी दोनों आरोपियों से हड़पी गई धनराशि की वसूली की कार्रवाई तय होगी।