फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Governor Anandi Ben Patel and Smriti Irani will come to Amethi

आज अमेठी आएगी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी

Mon, 21 Oct 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Governor Anandi Ben Patel and Smriti Irani will come to Amethi
गौरीगंज। जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ विकास कार्यों की निगरानी के लिए प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार को अमेठी होंगी।
विज्ञापन

जनपद भ्रमण के दौरान राज्यपाल केंद्रीय मंत्री के साथ तकरीबन बन कर तैयार जिला अस्पताल का अवलोकन करने के साथ वृद्धाश्रम, केजीबीवी व गो-आश्रय केंद्र का निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन

वे अफसरों के साथ विकास कार्यक्रमों की समीक्षा भी करेंगी। राज्यपाल के आगमन को देखते हुए सोमवार को जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। राज्यपाल व केंद्रीय मंत्री के साथ कई अन्य मंत्रियों के भी रहने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचेंगी। राज्यपाल के आगमन को देखते हुए सोमवार को जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा।

जनपद भ्रमण के दौरान राज्यपाल कई योजनाओं के स्थलीय निरीक्षण के साथ ही विकास व जनकल्याण कार्यक्रमों की हकीकत जांचते हुए अफसरों के साथ बैठक करेगी।
जिला प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार सुबह 10:15 बजे राज्यपाल एचएएल स्थित हेलीपेड पर उतरने के बाद कार से गौरीगंज स्थित जिला अस्पताल पहुचेंगी। वे जिला अस्पताल का अवलोकन व वृद्धाश्रम का निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed