{"_id":"674a128e8701d31ea4003f44","slug":"government-feels-bad-about-indian-muslims-and-good-about-muslims-rakesh-tikait-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-123047-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार को देश का मुस्लिम खराब और विदेश का अच्छा लगता : राकेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार को देश का मुस्लिम खराब और विदेश का अच्छा लगता : राकेश टिकैत
Sat, 30 Nov 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
राकेश टिकैत
सुल्तानपुर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की भूमि पर डाका डालने की तैयारी कर रही है। बड़े-बड़े उद्योगपतियों को भूमि देने की योजना सरकार की है। इसका संगठन विरोध करने जा रहा है। कहा कि सरकार को देश का मुस्लिम खराब और विदेश का मुस्लिम अच्छा लगता है। उन्होंने इसके कई उदाहरण दिए।
शहर के पयागीपुर में विद्युत पारेषण निगम के निरीक्षण भवन में बृहस्पतिवार की देरशाम मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से भाजपा सरकार कमजोर कर रही है। किसानों की समस्याओं को लेकर दिल्ली में संगठन का दिसंबर से घेरा डालो- डेरा डालो आंदोलन शुरू होगा।
सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए देश में अभी और कई संभल बनेंगे। इसके पहले उन्होंने महमूदपुर गांव में संगठन के एक सदस्य व जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह की बेटी के शादी समारोह में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कूरेभार के पास जिले के जमोली बार्डर पर पहुंचने पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. रूपेश शुक्ला के नेतृत्व संगठन कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। दूसरे संगठन के भाकियू पदाधिकारी रामप्रकाश सिंह गुड्डू से भी उन्होंने भेंट की। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता नवल किशोर, प्रदेश सचिव रमेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा, रिजवान अहमद, रमेश दुबे , धर्मराज त्यागी रामप्रसाद तिवारी, जितेंद्र पांडेय, विवेक पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।