{"_id":"64f620ac587abe3f910cc674","slug":"government-doctors-will-now-mark-attendance-through-selfies-sultanpur-news-c-103-1-ayo1003-2400-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सरकारी डॉक्टर अब सेल्फी से लगाएंगे हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सरकारी डॉक्टर अब सेल्फी से लगाएंगे हाजिरी
Mon, 04 Sep 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। मरीजों को अस्पताल में घंटों इंतजार कराने वाले सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती शुरू हो गई है। सभी को समय से अस्पताल पहुंचकर अपनी सेल्फी वाॅट्सएप पर भेजनी होगी। ऐसा न करने और समय पर न आने पर अब कार्रवाई की जाएगी। लगातार आ रही शिकायतों के बाद सीएमओ ने अस्पतालों पर नजर रखने के लिए यह व्यवस्था की है।
जिले में सीएचसी से लेकर 100 बेड अस्पताल तक में डॉक्टर समय पर नहीं बैठ रहे हैं। बिरसिंहपुर स्थित सौ बेड के अस्पताल के हालात तो बेहद खराब हो गए थे। अमर उजाला ने जब इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया तो सीएमओ ओमप्रकाश चौधरी ने इसे बेहद गंभीरता से लिया।
उन्होंने रविवार को ही एक वाॅट्सएप ग्रुप बनाकर सभी पीएचसी, सीएचसी व 100 बेड अस्पताल के सारे डॉक्टरों को इससे जोड़ दिया। इसके साथ ही सबको निर्देश दिए कि प्रतिदिन समय से अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर अपनी सेल्फी इस ग्रुप पर अपलोड करें।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि डॉक्टर समय पर अस्पताल आएं और मरीजों को इलाज मिले, इसके लिए यह इंतजाम किया गया है। यदि कोई इसमें सहयोग नहीं करेगा या फिर वह समय पर नहीं आएगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे समय-समय पर खुद अस्पताल में औचक निरीक्षण भी करेंगे।
बाहर से दवा लिखने वाले डॉक्टर भी निशाने पर
सीएमओ ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं। ऐसे में डॉक्टर बाहर से दवाएं कतई न लिखें। जो भी डॉक्टर ऐसा कर रहे हैं, उनके विरुद्ध शिकायत या साक्ष्य मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।