फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Good turnout inspite of Cold and fog.

ठंड और कोहरे में जमकर बरसे वोट

Wed, 09 Dec 2015 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Wed, 09 Dec 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन

छिटपुट मारपीट व झड़पों के बीच के बीच पंचायत का चौथे चरण का चुनाव बुधवार की शाम तकरीबन शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। ठंड व कोहरे के बाद भी मतदाताओं में जोश रहा। अफवाहों के बीच सुल्तानपुर के चार ब्लॉकों में 66.25 और अमेठी के तीन ब्लॉकों में 67.84 फीसदी वोट पड़े।

विज्ञापन


सुल्तानपुर के लंभुआ में चार बूथों पर हुई मारपीट में छह लोगों को चोटें आई हैं। दर्जन भर बूथों पर प्रत्याशी एवं समर्थकों के बीच कहासुनी के बाद झड़पें हुईं।  झड़पों व मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई को  हिरासत में लिया है। अमेठी के जगदीशपुर के एक बूथ पर फर्जी मतदान के आरोप में पांच महिलाओं को देर शाम तक हिरासत में रखा गया। कई जगहों पर प्रशासनिक खामियां उजागर हुईं।  छिटपुट झड़पों के बीच अमेठी के तीन ब्लॉकों में शांतिपूर्ण निपट गया।
विज्ञापन


लंभुआ में चले लाठी-डंडे, पीपीकमैचा में पत्थरबाजी

छिटपुट झड़पों व अफवाहों के बीच पंचायत के चौथे चरण में बुधवार को करीब  66.25 फीसदी वोट पड़े। जिले के चारों ब्लॉकों मोतिगरपुर, भदैंया, लंभुआ व पीपीकमैचा मेें मतदान के दौरान आधा दर्जन बूथों पर झड़पें हुई हैं। प्रतापपुर कमैचा के शुकुल उमरी मतदान केंद्र पर मतदान की समाप्ति के दौरान दो पक्षों में जमकर ईंट-गुम्मे चले। मारपीट में दो लोग घायल हुए हैं। मतदान के दौरान लंभुआ के जफरापुर बूथ पर दो प्रत्याशी समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed