{"_id":"595d17344f1c1bfb5b8b4600","slug":"good-rainfall-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले
Amarujala Bureau
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
कई जगह जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बुधवार को दोपहर बाद से शाम तक हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। किसानों ने मौसम अनुकूल पाकर धान की रोपाई में तेजी ला दी है। बारिश से शहर समेत ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाए रहने और बारिश का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को सुबह के समय से धूप नहीं निकली और आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद से रिमझिम बारिश शुरू हो गई। शाम तक बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। बीच-बीच में बारिश तेज होने से आवागमन प्रभावित रहा। दोपहर बाद विद्यालयों में छुट्टी होने के बाद स्कूली बच्चों ने बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसानों ने मौसम अनुकूल पाकर धान की रोपाई में तेजी ला दी है। शहर समेत ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह जलभराव हो जाने से लोगों को आवागमन में काफी समस्या का सामना करना पड़ा। कुड़वार नाका निर्माणाधीन फ्लाईओवर, रोडवेज, गोलाघाट, विवेकनगर, दरियापुर, नयानगर, शास्त्रीनगर समेत अन्य स्थानों पर सड़क पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन
कई स्थानों पर सड़क पर जलभराव से लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। बारिश से तापमान में गिरावट से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी आसमान में बादल रहने और बारिश का अनुमान है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 27.5 पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।