फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Gomti river started erosion as water level increased

Sultanpur News: जलस्तर बढ़ते ही गोमती नदी ने शुरू किया कटान

Fri, 08 Aug 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 08 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Gomti river started erosion as water level increased
धनपतगंज के कोलिया गांव के पास गोमती में हो रही कटान।   - फोटो : बस स्टेशन पर खड़ी बसें।
सुल्तानपुर। गोमती नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी रहने से कटान शुरू हो गया है। आधा मीटर जलस्तर बढ़ने के बाद तराई क्षेत्राें के नौ गांवों के खेतों तक पानी पहुंचने का खतरा मंडरा रहा है। कटान और जलस्तर में बढ़ोतरी से ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ गई हैं। प्रशासन ने खासकर तराई क्षेत्रों के राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों को रोज अपने क्षेत्रों की निगरानी में लगाया है, जिनसे रोजाना रिपोर्ट ली जा रही है।
विज्ञापन

नदी के जलस्तर में आधा मीटर की बढ़ोतरी से खासकर तराई क्षेत्र के कोलिया और बगीवा गांव के बीच कटान हो रहा है। मड़हा गांव की आबादी के पास पानी पहुंचने में 15 मीटर का फासला बचा है। ग्रामीणों का कहना है कि आधा मीटर नदी का जलस्तर बढ़ते ही फसलें चपेट में आ जाएंगी और आबादी तक पानी पहुंच जाएगा। खेतों तक पानी पहुंचने पर आवागमन का संकट खड़ा हो जाएगा। जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए सहमे ग्रामीणों ने नदी पर निगाह लगा दी है। जासरपुर, अमऊ, गयादत्त का पुरवा, जज्जौर, माधवपुर, निरसहिया, भंडरा परसुरामपुर के ग्रामीणों की भी निगाहें जलस्तर पर टिकी हैं।
विज्ञापन

इनसेट
81.22 मीटर पहुंचा जलस्तर
प्रशासन की ओर से गोमती नदी के बाढ़ की स्थिति भांपी जा रही है। गोलाघाट पर बने खतरे के निशान की रिपोर्ट ली जा रही है। बृहस्पतिवार सुबह आई रिपोर्ट में गोमती नदी का जलस्तर 81.22 मीटर मिला। बुधवार के जलस्तर 80.73 के सापेक्ष करीब आधा मीटर की बढ़ोतरी मिली है। प्रशासन ने खतरे का निशान 84.73 मीटर व चेतावनी निशान 83.73 मीटर निर्धारित किया है। इसके बाद भी तराई क्षेत्र के लोगों को सतर्क किया गया है। दिक्कत आते ही इसकी सूचना फोन से देने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना लाइफ जैकेट नौका विहार पर रोक
प्रशासन ने केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मद्देनजर सावन मास व रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए बिना लाइफ जैकेट के गोमती नदी में नौका विहार करने पर रोक लगा दी है। स्नान के लिए खतरा चिह्न लगाने के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं के स्नान के समय पर नजर रखने को कहा गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि अभी सभी गांव सुरक्षित हैं। जलस्तर की रोज रिपोर्ट ली जा रही है। बाढ़ की स्थिति में बचाव के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed