फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Gold costly on Akshya Tritiya

अक्षय तृतीया पर महंगा बिका सोना

Mon, 09 May 2016 10:22 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 09 May 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Gold costly on Akshya Tritiya
दुकानों पर नहीं दिखी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

अक्षय तृतीया पर्व पर सोने की खरीदारी शुभ मानते हुए लोगों ने सोमवार को सोने के आभूषण खरीदे। बीते वर्ष की तुलना में इस बार अक्षय तृतीया पर सोने के भाव में वृद्धि दर्ज की गई। इस बार लोगों ने ब्रांडेड डायमंड ज्वेलरी को खास तवज्जो दी।सहालग का समय बीत जाने से लोगों ने छोटे आभूषणों की खरीद में ही दिलचस्पी दिखाई। 

विज्ञापन



वैशाख माह (अप्रैल-मई) के शुक्ल पक्ष के तीसरे दिन पड़ने वाली अक्षय तृतीया वैदिक कलेंडर के चार सर्वाधिक शुभ दिनों में एक मानी गई है। इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों का प्रकाश एक साथ अपने चरम पर होता है। मान्यता है इसी दिन भगवान परशुराम का जन्म भी हुआ था। अक्षय का अर्थ, जिसका कभी क्षय न हो अर्थात जो कभी समाप्त न हो। यानि इस दिन खरीदा और धारण किया गया सोने-चांदी का गहना अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन


इसी मान्यता के साथ सोमवार को शहर के चौक व ठठेरी बाजार इलाके में लोगों की भीड़ देखी गई। ग्राहकों ने केवल शुभ के तौर पर सोने की खरीदारी की। खासकर लोगों ने अंगूठी, झुमके, कील जैसे छोटे आइटम ही खरीदे। हालांकि पिछले साल की अपेक्षा इस बार सोने की प्रति 10 ग्राम खरीद पर करीब पांच हजार रुपये की वृद्धि हुई है। सहालग का मौसम बीत जाने से अक्षय तृतीया पर्व पर लोगों ने शुभ के तौर पर ही गहनों की खरीदारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोना खरीदना शुभ 
आर्टीफिशियल ज्वेलरी भी अक्षय तृतीया के पर्व पर सोने के कारोबार को प्रभावित नहीं कर पाता है। इस दिन मान्यतानुसार नए सोना खरीदना ही शुभ माना जाता है। इस लिहाज से लोग सोने के छोटे आभूषण ही सही, लेकिन नगदी देकर ही खरीदते हैं। 


सराफा कारोबार पर महंगाई का असर 
सुल्तानपुर। सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवी सोनी ने बताया कि महंगाई का असर सीधे तौर पर कारोबार पर पड़ रहा है। जिले में अक्षय तृतीया पर्व का कोई खास असर नहीं रहा है। बताया कि केवल शुभ के तौर पर ही अक्षय तृतीया को लोगों ने सोने के आभूषण खरीदे। सोमवार को 30,000 रुपये प्रति 10 ग्राम में सोने की बिक्री हुई है। हालांकि पिछले  साल अक्षय तृतीय पर्व पर सोने के भाव प्रति 10 ग्राम करीब 25,000 रुपये था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed