{"_id":"6876a43e35e1dcd4ca01b8c6","slug":"girls-forged-fake-marriage-for-rupees-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-137064-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रुपये के लिए युवती ने गढ़ी फर्जी शादी की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रुपये के लिए युवती ने गढ़ी फर्जी शादी की कहानी
Wed, 16 Jul 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। नगर पंचायत के शिवनगर (बेदूपारा) निवासी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दूसरे गांव की युवती पर रुपये के लिए फर्जी शादी की कहानी गढ़ने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव के आशीष यादव के मुताबिक, उनकी शादी जौनपुर जिले में तय हुई थी। शादी के दिन दूसरे गांव की युवती ने वहां पहुंच कर खुद को उनकी पत्नी बताते हुए बवाल किया था। जिससे आशीष की शादी टूट गई थी। परिवार को काफी मानसिक व आर्थिक आघात पहुंचा था। आरोप है कि युवती ने रुपये हड़पने के लिए किया था। सॉफ्टवेयर इंजीनियर आशीष ने कोर्ट की शरण ली थी।
सिविल जज (अवर खंड) एफटीसी/ न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार मिश्र की अदालत ने लंभुआ पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।