{"_id":"68bb39806d883bd506002b5a","slug":"girls-body-found-hanging-from-noose-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-140265-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: फंदे से लटका मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: फंदे से लटका मिला युवती का शव
Sat, 06 Sep 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
दोस्तपुर। धनऊपुर निवासी मोती कनौजिया की पुत्री कामिनी (21) बृहस्पतिवार रात अपने कमरे में सोने चली गई। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को संदेह हुआ। घरवालों ने दरवाजे पर आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
इसके बाद घरवालों ने पड़ोस के लोगों को बुलाकर कमरे का दरवाजा तोड़ा। कमरे में कामिनी का शव छत में लगे हुक से साड़ी के फंदे पर लटकता देखा गया। परिजनों ने घटना की जानकारी दोस्तपुर पुलिस को दी।
कामिनी की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है। उसकी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। दोस्तपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या से जुड़ा लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।