फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Girl students will learn self defense skills, will get training

Sultanpur News: छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर, मिलेगा प्रशिक्षण

Sun, 29 Dec 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 29 Dec 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Girl students will learn self defense skills, will get training
प्र​शिक्ष्रण लेतीं बालिकाएं
सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री स्कूल फाॅर राइजिंग इंडिया (पीएमश्री) योजना के तहत संचालित जिले के परिषदीय उच्च प्राथमिक, कंपोजिट व माध्यमिक विद्यालयों की छात्राएं आत्मरक्षा के गुर सीखेंगी। इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा, इसके लिए किट खरीदी जाएगी। किट के लिए प्रति विद्यालय पांच हजार रुपये की धनराशि मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में 28 परिषदीय उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों को पीएमश्री के लिए चयनित किया गया है। इनमें दूबेपुर के कंपोजिट विद्यालय पलिया, जयसिंहपुर के भभोट, कादीपुर के कटसारी, करौंदीकलां के हिंदुआबाद, कूरेभार के अकोढ़ी, कुड़वार के खादर बंसतपुर, मोतिगरपुर के काछा भिटौरा, अखंडनगर के अखंडनगर, भदैंया के सकरसी, धनपतगंज के चरथई, दोस्तपुर के पलियागोलपुर, दोस्तपुर नगर पंचायत के दोस्तपुर कंपोजिट विद्यालय को चयनित किया गया है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों में बल्दीराय के तिरहुंत, कादीपुर नगर पंचायत के कादीपुर, प्रतापपुर कमैचा के प्राथमिक विद्यालय आनापुर और लंभुआ के प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर समेत अन्य विद्यालय शामिल हैं। माध्यमिक में तीन विद्यालय चयनित किए गए हैं। केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज समेत एक अन्य शामिल हैं। पीएम श्री विद्यालयों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान जारी है। अभी मास्टर ट्रेनर तैयार किए गए हैं, और यही लोग विद्यालयों में छात्राओं को विधिवत प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट..
आत्मरक्षा किट बनाएगी मजबूत
पांच-पांच हजार रुपये की जो धनराशि विद्यालयों को भेजी जाएगी, उससे किक पैड, क्रोचर पैड, हैंड गार्ड, चेस्ट गार्ड और सपोर्टर खरीदे जाएंगे। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर सुरक्षा के लिए अन्य वस्तुएं भी खरीदने का अधिकार विद्यालय को होगा।


प्रशिक्षक किए जा रहे तैयार पीएमश्री विद्यालयों में बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए सबल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए प्रशिक्षक तैयार किए जा रहे हैं। यही प्रशिक्षक स्कूलों में नियमित तौर पर जूडो, कराटे आदि का प्रशिक्षण देंगे। चोट से बचने के लिए किट भी खरीदा जाएगा।
- उपेंद्र गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed