फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Girl students learned nuances of law, understood policing

Sultanpur News: छात्राें ने सीखी कानून की बारीकियां, समझी पुलिसिंग

Thu, 27 Mar 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 27 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Girl students learned nuances of law, understood policing
कोतवाली देहात में पुलिसिंग की बारीकियां सीखते विद्यार्थी।-
सुल्तानपुर। पुलिस अनुभवात्मक अधिगम प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत बुधवार को तीन महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने कोतवाली देहात में कानून की बारीकियां सीखी। पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा और उनके तौर-तरीकों की जानकारी ली।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में शहर के गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, केएनआईपीएसएस व राणा प्रताप पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह व उपनिरीक्षक मो. सादिक खां, तनवीर खान ने विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी दी। बताया कि आईपीसी के स्थान पर बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) का प्रयोग हो रहा है। उन्होंने छात्रों को कानूनी धाराओं से परिचित कराया। बच्चों ने महिला हेल्प डेस्क को देखा और जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एनएसएस डॉ.शाहनवाज आलम ने बताया कि छात्रों ने आईजीआरएस पोर्टल, वायरलेस सिस्टम को समझा। हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी गई। डॉ.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण विभिन्न थानों में 120 घंटे का चलेगा। प्रशिक्षुओं में हरिओम सिंह, संगीता, शिवानी मौर्य, विनीता, सलोनी विश्वकर्मा, निखिल कुमार, प्रिंस, प्रियम तिवारी, हिमांशु, सौम्या यादव, कौशकी, नीलम वर्मा, संगीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed