फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Girl sent for medical examination

Sultanpur News: मेडिकल जांच के लिए भेजी गई युवती

Sat, 30 Nov 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 30 Nov 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Girl sent for medical examination
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर असरोगा टोल प्लाजा के पास बृहस्पतिवार देरशाम बेसुध व घायल मिली युवती को शुक्रवार को सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड जांच के लिए अमेठी जिले के गौरीगंज अस्पताल भेजा गया है। पीड़िता की मनोदशा ठीक नहीं है, जिसके चलते पूछताछ नहीं की जा सकी। उसके साथ क्या घटना हुई, ये अभी तक पता नहीं चल सका है। साथ ही उसकी पहचान के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कुड़वार थाना क्षेत्र के असरोगा टोल प्लाजा के पास बृहस्पतिवार देर शाम हाईवे के किनारे एक युवती घायल अवस्था में बेसुध पड़ी मिली थी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कर्मचारी उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी तक ले आए। देर रात पुलिस के पहुुंचने के बाद उसका इलाज किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं थी। पेट और सिर पर लगी चोट कितनी गंभीर है, इसका पता लगाने के लिए पीड़िता को गौरीगंज अस्पताल भेजा गया। उसकी सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड जांच कराई गई। देर शाम युवती को वापस लाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार रात जब युवती को मेडिकल कॉलेज लाया गया, तब उसकी दशा बेहद खराब थी। उसके शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान थे। मुंह और नाक से खून निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने युवती का दो बार चेकअप किया। हाईवे पर उसके साथ क्या हुआ, ये पता नहीं चल सका है, लेकिन जो भी हुआ, उसका युवती की मनोदशा पर बहुत बुरा असर पड़ा है। शुक्रवार को भी वह घटना के बारे में कुछ नहीं बता सकी।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके गोयल ने बताया कि सीटी स्कैन की व्यवस्था अभी नहीं है। इसलिए उसे मेडिकल जांच के लिए पुलिस सुरक्षा में अमेठी जिले के गौरीगंज अस्पताल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उसका और बेहतर इलाज किया जाएगा। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह ने बताया कि युवती के बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। होश में आने पर उसका बयान दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed