फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Girl injured after being hit by car dies

Sultanpur News: कार की चपेट में आने से घायल बच्ची की मौत

Thu, 09 Apr 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 09 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Girl injured after being hit by car dies
वलीपुर। स्थानीय कस्बे में मंगलवार सुबह बेकाबू कार की चपेट में आने से घायल दाउदपुर निवासी महताब अली की पुत्री ईशा (07) की बुधवार देर रात ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को दोपहर बाद शव घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार ईशा मंगलवार सुबह कोचिंग पढ़ने के बाद पैदल ही घर की ओर जा रही थी।
विज्ञापन

रास्ते में वलीपुर स्थित ढाबे के निकट सुल्तानपुर की तरफ से जा रही अनियंत्रित कार की चपेट में आने से वह जख्मी हो गई थी। उप निरीक्षक भारत सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बेकाबू बाइक से टकराकर बुजुर्ग घायल
भदैंया। गोसाईगंज के मगनगंज निवासी अहद अली (70) बृहस्पतिवार कोतवाली देहात के बाईपास के निकट पैदल सड़क पार करने लगे। उसी समय वह एक अनियंत्रित बाइक से टकरा गए। दुर्घटना के बाद बाइक लेकर चालक भाग निकला। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


पिकअप से टकराकर बाइक सवार युवक जख्मी

बंधुआकला। अलीगंज बाजार के पास बृहस्पतिवार शाम अनियंत्रित पिकअप से टकराकर बाइक सवार युवक (25) घायल हो गया। उसने हेलमेट नहीं पहना था। वहीं दुर्घटना के बाद पिकअप चालक भाग निकला। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि घायल युवक को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया गया है। उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed