{"_id":"9d4451a884d61544d1a02aff2afd03cb","slug":"gift-of-18-roads-to-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 सड़कों का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 सड़कों का किया लोकार्पण
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 05 Jul 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। सपा विधायक ने रविवार को अपने क्षेत्र को 18 सड़कों की सौगात दी। शहर से सटे कटावां गांव में विधायक ने एक साथ 18 सड़कों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
सुल्तानपुर विधायक अनूप संडा ने अपने क्षेत्र विकास निधि से कटावां (दूरी 160 मीटर), गोड़वा (290 मीटर), खैचिला (160 मीटर), रामपुर (110 मीटर) सड़कें जनता को समर्पित की। लोकनिर्माण विभाग से निर्मित चार सड़कों का भी विधायक ने लोकार्पण किया। इनमें ढखवा (एक किलोमीटर), उतैलवापुर से कटावां (3700 मीटर), गोविंदपुर (1550 मीटर), जुड़य्यापुर (200 मीटर) शामिल है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त जिला पंचायत से निर्मित कुल 10 संपर्क मार्गों का भी लोकार्पण किया। इनमें बसौढ़ी, इमलियाकला, रामनगर कोट, तिवारी का पुरवा, पूरेभाव सिंह, गैताल का पुरवा, मुरली नगर, भट्ठी जरौली, रामपुर, हसनपुर शामिल हैं। लोकार्पण के दौरान जिपंस ज्ञान प्रकाश यादव, डॉ. कप्तान दुबे, रवींद्र तिवारी, जयंत यादव, मुकेश दुबे, सोनू दुबे, राम नायक तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन