{"_id":"5f7df2148ebc3e9bc3696038","slug":"ggic-s-sakina-banu-topped-in-essay-competition-sultanpur-news-lko544058067","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध प्रतियोगिता में जीजीआईसी की सकीना बानो अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध प्रतियोगिता में जीजीआईसी की सकीना बानो अव्वल
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में जीआईसी व जीजीआईसी के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। निबंध प्रतियोगिता में जीजीआईसी की सकीना बानो अव्वल रही हैं वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज के सुधांशु पांडेय ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत ऑनलाइन निबंध लेखन, स्वरचित कविता, पोस्टर, पेंटिंग, रंगोली व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। निबंध प्रतियोगिता में जीजीआईसी की सकीना बानो प्रथम, जीआईसी के आयुष तिवारी द्वितीय व अभय मिश्र तृतीय स्थान पर रहे।
चित्रकला प्रतियोगिता में जीआईसी के सुधांशु पांडेय प्रथम, अमित कुमार द्वितीय व केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की सेजल साहू तृतीय स्थान पर रहीं। स्लोगन प्रतियोगिता में जीआईसी के अनिकेत मिश्र प्रथम, अभिनव सिंह द्वितीय तथा जीजीआईसी के स्नेहा गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रज्ञा त्रिपाठी पहले, श्रेया यादव दूसरे व राजकीय इंटर कॉलेज के शिवांग जायसवाल तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
स्वरचित कविता प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज के अंश शर्मा प्रथम व अविष्कार तिवारी दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी जीआईसी के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह रहे। इसके अलावा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अखिलेश द्विेवेदी भी मौजूद रहे।