{"_id":"574b1d0b4f1c1b4a33108d3d","slug":"gayatri-people-took-out-rally-against-intoxication","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्री शक्तिपीठ से महिलाओं ने निकाली नशामुक्ति रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री शक्तिपीठ से महिलाओं ने निकाली नशामुक्ति रैली
Amarujala Bureau
Updated Sun, 29 May 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
जनजागरूकता अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कुड़वारनाका स्थित गायत्री शक्ति पीठ से रविवार को महिलाओं ने नशामुक्ति जन जागरण रैली निकाली। पीत वस्त्र धारण किए हुए महिलाओं ने रैली के दौरान लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराया। युवाओं को नशा से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
रविवार को गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में गायत्री शक्ति पीठ से नशामुक्ति जन जागरण रैली निकाली गई। पीला वस्त्र धारण किए हुए महिलाओं ने छोड़ो व्यसन होश में आओ, अपने मन में सृजन लाओ, गुटखा खाओ गाल गलाओ, अपनी अर्थी खुद उठाओ, सब मिल नशा हटाएंगे, देश को स्वस्थ बनाएंगे, यदि चाहो तुम लंबा जीना, सिगरेट-बीड़ी कभी न पीना ....लगे पोस्टर बैनर लेकर शहर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया।
विज्ञापन
नशामुक्ति अभियान जन जागरण रैली में प्रभाकर सक्सेना, सरोज सिंह, प्रज्ञा सक्सेना, अमरावती सिंह, सावित्री तिवारी, जनक दुलारी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन