फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Gayatri lost Garima wins in Amethi

अमेठी से जीतीं गरिमा, हारे गायत्री

Sat, 11 Mar 2017 10:11 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sat, 11 Mar 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
Gayatri lost Garima wins in Amethi
भाजपा की शानदार विजय - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव में भाजपा की सुनामी में सुल्तानपुर और अमेठी में कांग्रेस व बसपा का सूपड़ा साफ हो गया। भाजपा ने सुल्तानपुर की पांच में चार व अमेठी की चार में तीन सीटों पर केसरिया फहरा दिया है। दोनों जिलों में सत्तासीन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने एक-एक सीट हथिया कर पार्टी की लाज बचाई। वहीं अमेठी में गायत्री प्रजापति‌ हार गए और गरिमा सिंह ने जीत दर्ज की है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के शनिवार को आए नतीजे से बसपा, कांग्रेस व सपा की जमीन खिसक गई। भगवा ब्रिगेड ने पांच में चार विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। चुनाव में लगातार दूसरी बार जिले से बसपा व कांग्रेस का सफाया हो गया। कड़े संघर्ष में एक विधानसभा सीट पर सपा ने जीत हासिल करने में सफलता पाई है। मतगणना समाप्ति के साथ ही पिछले चुनाव में रहा सपा का साम्राज्य तकरीबन समाप्त हो गया है।
विज्ञापन


सूबे में भाजपा की चली आंधी में भाजपा ने सपा के कब्जे वाली चार विधानसभा सीटें छीन ली हैं। शनिवार को आए नतीजों में भाजपा ने सुल्तानपुर, सदर, लंभुआ व कादीपुर विधानसभा सीटों पर कब्जा कर लिया है। सुल्तानपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सूर्यभान सिंह ने 32,393 मतों से जीत दर्ज करते हुए उसे सपा के कब्जे से छीन लिया है। सूर्यभान सिंह को 86,786 व उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के मुजीब अहमद को 54,393 वोट मिले। कादीपुर सुरक्षित विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेश गौतम ने 26,604 मतों से जीत दर्ज की है। चुनाव में उन्हें 87,753 व उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के भगेलूराम को 60,749 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सीट भी सपा के कब्जे में रही। सदर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सीताराम वर्मा ने बसपा प्रत्याशी राजप्रसाद उपाध्याय को 18,773 मतों से हराकर सपा के कब्जे से सीट ले ली है। भाजपा प्रत्याशी को 68,950 व बसपा प्रत्याशी को 50,177 वोट मिले हैं। लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा प्रत्याशी देवमणि दूबे ने बसपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री विनोद सिंह को 12,903 मतों से शिकस्त देते हुए सपा की कब्जे वाली सीट पर केसरिया फहरा दिया है।


भाजपा प्रत्याशी को 78,627 व बसपा प्रत्याशी को 65,724 वोट मिले हैं। इसौली विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी अबरार अहमद ने अपना कब्जा बरकरार रखते हुए कड़े मुकाबले में 4,241 वोटों से भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी को हराया। सपा प्रत्याशी व मौजूदा विधायक अबरार अहमद को चुनाव में 51,583 वोट व भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी को 47,342 वोट प्राप्त हुए हैं। इसौली सीट पर सपा ने अपना कब्जा बरकरार रखते हुए भाजपा को क्लीन स्वीप से रोक दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed