फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Gauriganj will illuminate from LED light

एलईडी लाइट से रोशन होगा गौरीगंज

Sat, 09 Jan 2016 11:30 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Gauriganj will illuminate from LED light
शासन ने वर्ष 2015 में जिला मुख्यालय स्थित गौरीगंज शहर को नगर पालिका परिषद घोषित किया था। पालिका का स्वरूप बड़ा हो सके इसके लिए शहर से सटे 12 राजस्व गांवों को इसमें शामिल किया गया था।
विज्ञापन


नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद प्रशासन की ओर से शहर में सभी प्रकार की व्यवस्था दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद की प्रशासक/एसडीएम गौरीगंज वंदिता श्रीवास्तव ने शहर के पांच सार्वजनिक स्थानों पर एलईडी हाईमास्ट लाइट लगाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


लाइटें लगाने के लिए सार्वजनिक स्थलों को चिह्नित भी किया जा चुका है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम पाने वाली फर्म हाईमास्ट लाइटों को लगाने का कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 मीटर ऊंचा होगा पोल
एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में पांच स्थानों पर लगने वाली हाईमास्ट लाइट का पोल 20 मीटर ऊंचा होगा। इससे न सिर्फ शहर का अधिकतर हिस्सा रोशन होगा बल्कि इनके आस पास रात में होने वाली चोरियों से भी निजात मिल सकेगी।


इन स्थानों पर लगेंगी लाइट
एसडीएम ने बताया कि पोल पर लगने वाली इन लाइटों को एसपी कार्यालय व डीएम आवास के बीच, जीजीआईसी तिराहा, चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास, मुसाफिरखाना तिराहा व सैंठा रोड चौराहे पर लगाया जाएगा। इन लाइटों को लगाने पर कुल 54 लाख रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed