{"_id":"4fa19a2d42e5534569579d85438c449d","slug":"gateman-slept-as-akaltakhat-got-late-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेटमैन के सोने से रुकी अकाल तख्त एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेटमैन के सोने से रुकी अकाल तख्त एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 31 Aug 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी रेलखंड के समपार फाटक पर तैनात गेटमैन के ड़यूटी पर सो जाने से सुपर फास्ट एक्सप्रेस अकाल तख्त के चालक को ट्रेन रोकना पड़ा। घटना से परिचालन आधे घंटे बाधित रहा। श्रमजीवी एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई।
सियालदह से अमृतसर जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस को रविवार की रात करीब 11.45 बजे महारानी पश्चिम से लंभुआ स्टेेशन के लिए रवाना किया गया। इसी दौरान लंभुआ स्टेशन क्षेत्र के समपार फाटक 55बी पर गेटमैन भारत तिवारी सो गए। सिग्नल नहीं मिलने पर अकाल तख्त एक्सप्रेस के चालक ने ट्रेन रोक दी। चालक ने ट्रेन से उतरकर गेटमैन को जगाया और गेट बंद कराकर सिग्नल ऑपरेशन बहाल कराया।
घटना से रेल परिचालन आधे घंटे बाधित रहा। इससे दिल्ली से राजगीर जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई। यातायात निरीक्षक एनपी शुक्ल ने बताया कि इसकी रिपोर्ट लखनऊ मंडल मुख्यालय भेज दी गई है।