फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ganpati seated in pandals, will defeat all obstacles

Sultanpur News: पंडालों में विराजे गणपति, हरेंगे सबके विघ्न

Thu, 28 Aug 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 28 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Ganpati seated in pandals, will defeat all obstacles
पंचरास्ता ​स्थित वृंदावन कॉलोनी में सजे पंडाल में गणपति बप्पा की आराधना करते श्रद्धालु। 
सुल्तानपुर। रथ और ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सवार होकर डीजे की धुनों पर थिरकते भक्त भगवान गणेश की मूर्ति को लेकर पूजा पंडाल तक पहुंचे। पंडाल में विघ्नहर्ता विराजे तो भक्तों ने जयकारे से स्वागत किया। बुधवार देर शाम पूजा पंडाल व घरों में विघ्नहर्ता की नेत्र प्रतिष्ठा हुई। अब 10 दिनों तक बप्पा की पूजा आराधना व विविध आयोजन होंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को गणपति बप्पा की पहली झलक को मोबाइल में कैद करने वालों का तांता लगा रहा। क्रेन के उपयोग से लाइटिंग व डीजे की धुनों के बीच गणपति बप्पा की प्रतिमा सड़क से गुजरी तो दर्शन करने वालों की भीड़ जुट गई। युवाओं की खासी भीड़ बप्पा के जयकारे लगाते डीजे की धुन पर नाचते गाते निकली। पंडालों को आर्टिफिशियल फूलों के साथ रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। ग्रामीण क्षेत्र के भदैंया, दोस्तपुर व अन्य कई स्थानों पर गणपति पंडालों में देर शाम नेत्र पूजन किया गया।
विज्ञापन

इन स्थानों पर होंगे विविध आयोजन
शहर के मेजरगंज चौराहा, रुहट्ठा गली, ठठेरी बाजार, चौक, विवेकनगर, गोलाघाट, कुड़वार नाका तिराहा, बघराजपुर, पयागीपुर चौराहा, बढ़ैयावीर, करौंदिया, दरियापुर, कृष्णानगर, राहुल चौराहा, शाहगंज चौराहा, डाकखाना चौराहा, गल्लामंडी चौराहा, सब्जी मंडी, काशीराम कॉलोनी आदि स्थलों पर बुधवार को गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। साथ ही भंडारा व विविध आयोजनों की रूपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
-
पुलिस-प्रशासन ने आयोजन समितियों के साथ की बैठक
गणेश पूजा महोत्सव के लिए पुलिस-प्रशासन ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल के निर्देश पर साफ-सफाई की व्यवस्था की जा रही है।अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज ने बताया कि सफाई इंस्पेक्टर आधुलिका सिंह व उनकी टीम पूजा पंडाल पर साफ-सफाई की व्यवस्था देख रही है।

पूजा समिति के पदाधिकारी ले रहे जायजा
गणेश पूजा व्यवस्था समिति के संयोजक अनिल द्विवेदी, नारायण कसौधन, समीर मयंक, राजदेव शुक्ल, प्रिंस अग्रहरि, नितिन अग्रहरि, शुभम अग्रहरी, मोहित साहू आदि ने भ्रमण कर पूजा पंडालों की व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में सहयोग किया।


काशी के ब्राह्मणों ने की आरती
सुल्तानपुर। शहर के जिलाधिकारी आवास के सामने बुधवार गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा की पूजा आराधना की गई। मुख्य यजमान पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. केएन सिंह के पुत्र अरविंद सिंह व विधायक विनोद सिंह परिवार के साथ शामिल हुए। पौत्र परिमल सिंह की ओर से आयोजित महोत्सव में काशी के ब्राह्मणों ने आरती की। इस मौके पर सुषमा सिंह, समृद्धि सिंह, आदित्य सिंह, पंडित दुर्गा प्रसाद, आशा सिंह व मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed