फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   gangrape

किशोरी के साथ चार युवकों ने किया गैंगरेप

Thu, 03 Oct 2019 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
gangrape
जगदीशपुर (अमेठी)। कमरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर से खेत जा रही एक किशोरी को चार युवकों ने रास्ते से अगवाकर सामूहिक दुराचार किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कमरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी बुधवार रात घर से खेत जा रही थी। रास्ते में मजार के पास फैय्याज निवासी चहेती नगर थाना जगदीशपुर, कलीम निवासी सैय्यद नगर बरसंडा, सलमान और गुफरान निवासीगण पूरे गइयन थाना कमरौली ने उसे रोक लिया। किशोरी का चारों युवकों ने मुंह दबाकर अगवा कर लिया।
विज्ञापन

थोड़ी दूर ले जाने के बाद चारों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। गैंगरेप के बाद आरोपी उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। काफी देर तक जब पीड़िता घर नहीं पहुंची तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान पीड़िता को कुछ होश आया और वह घर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने परिवारीजनों को आपबीती सुनाई। एसओ कमरौली संदीप कुमार राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर फैय्याज, कलीम, सलमान और गुफरान के खिलाफ गैंगरेप के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed