{"_id":"5fa57f9f8ebc3e9ba5301f6c","slug":"gangman-s-health-deteriorated-goods-train-stopped-sultanpur-news-lko548962340","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगमैन की तबीयत बिगड़ी, रोकी गई मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगमैन की तबीयत बिगड़ी, रोकी गई मालगाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर कोइरीपुर व हरपालगंज रेलवे स्टेशन के बीच पड़ने वाले निमा गोपालपुर हॉल्ट के पास ड्यूटी कर रहा गैंगमैन शुक्रवार की सुबह अचानक बेहोश हो गया।
कंट्रोल रूम पर सूचना के बाद वाराणसी से लखनऊ की ओर से जा रही मालगाड़ी को रोक दिया गया। मालगाड़ी से गैंगमैन को सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन, फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गैंगमैन को पैरालाइसिस का अटैक पड़ा है।
लखनऊ-वाराणसी रेलपथ पर कोइरीपुर व हरपालगंज रेलवे स्टेशन के बीच निमा गोपालपुर हॉल्ट पड़ता है। निमा गोपालपुर हॉल्ट पर शुक्रवार को गैंगमैन विमल कुमार मंडल (45) की ड्यूटी लगी थी। सुबह करीब आठ बजे अचानक विमल कुमार की तबीयत बिगड़ गई। देखते ही देखते वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
साथी रेल कर्मियों ने उसकी तबीयत खराब होने की सूचना कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम की सूचना के बाद वाराणसी से लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी को रोका गया। रेल कर्मियों की मदद से विमल को मालगाड़ी के गार्ड केबिन में लिटाकर सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया।
स्थानीय स्टेशन पर मौजूद रेलवे अस्पताल के सीनियर फार्मासिस्ट केशव गुप्ता ने बेेहोश रेल कर्मी की प्राथमिक जांच की। उन्होंने बताया कि वह पहले से ही ब्लड प्रेशर का मरीज था। शुक्रवार को उसे पैरालाइसिस का अटैक पड़ गया। रेलवे स्टेशन से विमल कुुमार को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।