फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ganga death varanasi

Sultanpur News: वाराणसी में गंगा में डूबे युवक का शव घर पहुंचा, पिता ने दी मुखाग्नि

Tue, 06 Jun 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 06 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
ganga death varanasi
सुल्तानपुर। वाराणसी में टिकरी के सामने रैपुरिया घाट पर रविवार को गंगा नदी में डूबने से शहर के शास्त्रीनगर के घोसियाना मोहल्ले के एक युवक की मौत हो गई थी। सोमवार को उसका शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के शव को पिता ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के शास्त्री नगर घोसियाना मोहल्ले के निवासी अमित गौतम का पुत्र साहिल गौतम (23) हरदासपुर के सोनू के साथ वाराणसी के मंडुवाडीह में किराये पर रहता था। दोनों अवलेशपुर में एक ई-रिक्शा के शोरूम पर काम करते थे। गत रविवार को अवकाश होने पर वे अपने अन्य साथियों के साथ घूमने निकले थे। टिकरी के सामने रैपुरिया घाट में सोनू, साहिल समेत पांच दोस्त गंगा में स्नान कर रहे थे। पानी का बहाव तेज था। इसमें साहिल, सोनू व तीन अन्य डूबने लगे। तीन अन्य दोस्तों को मौके पर मौजूद लोगों ने बचा लिया था। वहीं साहिल व सोनू को डूबने से नहीं बचाया जा सका। गोताखोरों की मदद से साहिल का शव पुलिस ने बरामद कर लिया था। सोमवार को उसका शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। साहिल के दो और भाई हैं। पिता अमित गौतम पेंटिंग का काम करते हैं। पिता ने कांपते हांथों से बेटे का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed