{"_id":"6a3587c8f40a1b8b2a0c956f","slug":"gang-extorting-money-from-vehicle-drivers-nabbed-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-158793-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: वाहन चालकों से वसूली करने वाला गिरोह दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: वाहन चालकों से वसूली करने वाला गिरोह दबोचा
Fri, 19 Jun 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
-पकड़े गए आरोपी।-स्रोत पुलिस
सुल्तानपुर। अखंडनगर थाना क्षेत्र में वाहन चालकों से वसूली करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने शुक्रवार को गिरोह के दो सदस्यों आकाश सिंह और सौरभ गिरि को गिरफ्तार किया। आरोपी किस्त बकाया होने का झांसा देकर व्यावसायिक वाहन चालकों से रुपये ऐंठते थे।
अंबेडकरनगर के जलालपुर थाना क्षेत्र के जोनापुर निवासी नीरज कुमार का व्यावसायिक वाहन चालक संतोष 18 जून को लेकर जा रहा था। वाहन चालक संतोष से 15 हजार रुपये की वसूली की गई थी। आरोपियों ने वाहन रोककर किस्त जमा न होने की बात कही। विरोध करने पर चालक से मारपीट की गई। जबरन पांच हजार रुपये नकद और 10 हजार रुपये ऑनलाइन माध्यम से ले लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर अखंडनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह ने बताया कि आकाश सिंह आजमगढ़ और सौरभ गिरि अखंडनगर बेलवाई के निवासी हैं। जौनपुर के नितेश सिंह और अनुभव श्रीवास्तव अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है।
वसूली नेटवर्क का तरीका
एएसपी बृज नारायण सिंह ने बताया कि गिरोह का फरार सदस्य अनुभव श्रीवास्तव पूर्व में वित्त कंपनी में प्रतिनिधि के तौर पर काम कर चुका है। उसे वाहनों की किस्त और वसूली प्रक्रिया की जानकारी थी। वह 'ईजी रिकवरी एप' के माध्यम से वाहनों की बकाया किस्त और उनके स्थान का पता लगाता था।