फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ganesh Chaturthi today

आज पंडालों में विराजेंगे गणपति बप्पा

Sun, 04 Sep 2016 10:27 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 04 Sep 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi today
शहर में सज रहीं प्रतिमाएं - फोटो : अमर उजाला

गणेश चतुर्थी की तैयारी को लेकर शहर की रौनक दिखने लगी है। इस बार गणेश भगवान की प्रतिमा विविध रूपों में नजर आएगी। मूर्तिकार भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। 

विज्ञापन



गणेश चतुर्थी की तैयारी शहर में जोर-शोर से चल रही है। इस बार यह पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। बुद्धि और ज्ञान के देवता भगवान गणेश की पूजा का यह सबसे बड़ा दिन माना जाता है। यदि इस दिन की पूजा सही समय और मुहूर्त पर की जाए तो हर मनोकामना पूरी होती है। सोमवार को शहर के सभी पंडालों में गणेश भगवान विराजेंगे। गणेश प्रतिमाओं की बिक्री शुरू हो गई है। शहर के प्रमुख स्थानों पर बनाए गए पंडालों में गणपति प्रतिमाओं की स्थापना होगी।
विज्ञापन


इस बार पंडालों में श्रद्धालु भगवान गणेश के विविध रूपों का दर्शन करेंगे। गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर रविवार को बाजार में खरीददारों की भीड़ रही। समिति के लोगों ने पंडालों की सजावट के सामान से लेकर पूजन सामग्री, मिठाई व प्रसाद की खरीददारी की। बाजार में उत्सव का महौल दिखाई दिया। मिठाइयों की दुकानों व सजावटी समान खरीदने के लिए भीड़ लगी रही। कुछ साल पहले यहां गणेश चतुर्थी पर इतनी धूम नहीं होती थी लेकिन अब लोगों ने इस त्योहार को परंपरागत तरीके से मनाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed