फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ganesh Chaturthi celebrated.

आस्था से सराबोर माहौल में विराजे गजानन

Mon, 05 Sep 2016 10:32 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Mon, 05 Sep 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi celebrated.
देखते ही बनी आस्‍था - फोटो : अमर उजाला

श्रद्घा, भक्ति व गाजे-बाजे के साथ सोमवार को गणपति बप्पा की प्रतिमाएं पंडालों में स्थापित की गईं। शहर में छोटे-बड़े 40 पंडाल सजाए गए हैं। पंडालों में 1,100 से लेकर 10,000 रुपये तक की गणेश प्रतिमाएं विराजमान हैं। हर साल की तरह इस बार भी गणेशोत्सव की तैयारी को लेकर शहर में साधारण ढंग के पंडाल सजाए गए हैं।

विज्ञापन


चौक इलाके में स्थित पंडाल में भगवान गणेश की सबसे बड़ी प्रतिमा नौ फिट की स्थापित की गई है। शहर में छोटे-बड़े कुल 40 गणेश पंडाल बनाए गए हैं। सभी पंडालों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। श्रद्घालुओं को दर्शन करने में परेशानी न हो, इसके लिए पंडालों के आसपास सड़क के किनारे भी आकर्षक लाइटें लगाई गई हैं। इस बार पंडालों में  श्रद्धालु भगवान गणेश के अजंता समेत कई रूपों का दर्शन करेंगे।
विज्ञापन


सोमवार को देर शाम तक समिति के लोग पंडालों की सजावट में लगे रहे। महाराष्ट्र की तरह यहां पर करीब 40 साल से गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। दुर्गापूजा महोत्सव की तरह गणपति दर्शन के लिए श्रद्घालु कम आते हैं। शहर के पंडालों में 1,100 से लेकर 10,000 रुपये तक की गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। वहीं कुछ लोगों ने अपने घरों में भी गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed