फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Gandhi's Killer can never be mine : Rahul

गांधी के हत्यारे मेरे कैसे हो सकते: राहुल गांधी

Fri, 19 Feb 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Fri, 19 Feb 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Gandhi's Killer can never be mine : Rahul

सांसद राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को अपना राजनीतिक गुरु बताया और कहा कि जिन लोगों ने मेरे गुरु को मारा आखिर वे मेरे कैसे हो सकते हैं। राहुल गांधी ने शुक्रवार को फिर कहा कि मेरे खून के एक-एक कतरे में देशभक्ति भरी है। वे शुक्रवार देर शाम अमेठी कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के ग्राम सभा अध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे हैं।

विज्ञापन


बैठक के दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर कई बार हमला बोला और कहा कि उनकी चाबी तो आरएसएस के पास है।
उन्होंने कहा कि देश के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 15 साल जेल में बिताए। मेरी दादी इंदिरा गांधी को 32 गोलियां मारी गईं। पिता राजीव गांधी को तमिलनाडु में बम से उड़ा दिया गया। देशभक्ति मेरे खून के कतरे-कतरे में है। देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाने वाले गांधी जी को जिस नाथूराम गोडसे ने गोली मारी केंद्र की भाजपा सरकार आज उन्हीं की पूजा करती है। मैं गांधी जी को अपना राजनीतिक गुरु मानता हूं। ऐसे में गांधी जी के हत्यारे मेरे कैसे हो सकते हैं।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी को झूठा पीएम बताते हुए कहा कि वे तो सिर्फ देश को बांटने, तोड़ने व आग लगाने का काम करते हैं। चुनाव में 15 लाख रुपये देश के प्रत्येक व्यक्ति को देने का झूठा वादा करने वाले नरेंद्र मोदी किसी को एक रुपया तक नहीं दे सके लेकिन 15 लाख का सूट जरूर पहन लिए। जिस देश का गरीब भूख से मर रहा है, वहां के पीएम उसे दो जून की रोटी देने के बजाय झाड़ू पकड़ा रहे हैं जबकि डेढ़ वर्ष में उनका ही क्षेत्र वाराणसी सबसे गंदा है। भाजपा पर हिंदू मुस्लिम को लड़ाने का आरोप लगाते हुए बिहार चुनाव को उसकी बानगी बताया। कहा कि भाजपा अब असम व यूपी के चुनाव में भी ऐसा ही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पीएम में गरीबों का दर्द समझने की क्षमता ही नहीं है। उनकी चाबी तो आरएसएस के पास है। पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के किसान मर रहे हैं और मोदी स्वच्छ भारत व मेक इन इंडिया का नारा लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed