फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Gandhi and Shastri remembered on birth anniversary

Sultanpur News: जयंती पर याद किए गए गांधी और शास्त्री

Thu, 03 Oct 2024 04:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 03 Oct 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Gandhi and Shastri remembered on birth anniversary
गांधी जयंती पर साफ सफाई करते हुए लोग।
सुल्तानपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शहर से लेकर गांवों तक जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कलेक्ट्रेट, एसपी सोमेन बर्मा ने पुलिस लाइन, सीडीओ अंकुर कौशिक ने विकास भवन में ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन


जयसिंहपुर तहसील में एसडीएम संतोष कुमार ओझा ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी के कृतित्व को याद किया। ब्लाॅक प्रमुख राहुल शुक्ला ने अशोक स्तंभ पर माल्यार्पण किया। लंभुआ में बाबा जनवारी नाथ धाम में ब्लाॅक प्रमुख डॉ. कुंवर बहादुर सिंह व बीडीसी संजय सिंह के नेतृत्व में लोगों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह व काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। गोपालपुर मधैया स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत में ईओ अमित कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। सेवा भारती ने दूबेपुर सेवा बस्ती में संस्था अध्यक्ष डॉ. सलिल श्रीवास्तव के नेतृत्व में चिकित्सा शिविर लगाया गया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड में प्रांतीय संस्कृति महोत्सव एवं वैदिक गणित मेला लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कादीपुर तहसील में एसडीएम उत्तम कुमार तिवारी, एसडीएम न्यायिक शिव प्रसाद एवं तहसीलदार घनश्याम भारती व अन्य अधिकारियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। नेशनल इंटर कॉलेज कादीपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कादीपुर,जेवीएम इंटर कॉलेज बुढ़ाना, श्री रामदेव पांडेय इंटर कॉलेज सरैया मुस्तफाबाद सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में गोष्ठियों का आयोजन किया गया। द्वारिकागंज क्षेत्र के रामरती इंटर काॅलेज में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। कांग्रेस कार्यालय पर गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने झाडू लगाकर गांधी जयंती मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed