फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   FTC court ends opportunity for cross-examination in dowry death case

Sultanpur News: दहेज हत्या के मामले में एफटीसी कोर्ट ने जिरह का अवसर किया समाप्त

Tue, 04 Nov 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 04 Nov 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
FTC court ends opportunity for cross-examination in dowry death case
सुल्तानपुर। करीब आठ वर्ष पुराने दहेज हत्या के मामले में गवाह के हाजिर रहने के बावजूद आरोपी पति और सास की तरफ से लापरवाही बरतने पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज राकेश यादव ने जिरह का अवसर समाप्त कर दिया है। इस मामले में अगले गवाह को एक दिसंबर के लिए तलब किया है।
विज्ञापन

कुड़वार थाने के बीबीगंज गांव के रहने वाले आरोपी प्रणव राय, मां आरती भट्ट व बहन ऋतंभरा भट्ट के खिलाफ गोसाईगंज थाने के वैदहा गांव निवासी शीतला प्रसाद राय ने नौ नवंबर 2017 को कुड़वार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप के मुताबिक उनकी पुत्री शैलजा राय को आरोपियों ने दहेज की मांग पूरी न होने से मार डाला था।
विज्ञापन

आरोपी पति प्रणव राय व सास आरती भट्ट के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई, जबकि ननद ऋतंभरा भट्ट के खिलाफ चल रही विवेचना बाद में पूरी हुई, जिसकी वजह से उनकी पत्रावली सेशन कोर्ट के सुपुर्द नहीं हो सकी। इस दौरान आरोपी पति व सास के खिलाफ एफटीसी प्रथम की अदालत में विचारण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed