फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   From home to schools, there was a boom of yoga

घर से लेकर विद्यालयों तक में रही योग की धूम

Mon, 21 Jun 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
From home to schools, there was a boom of yoga
सुल्तानपुर। सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। घर से लेकर स्कूलों तक में योग की धूम रही। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोगों ने कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने घर में अपने परिवार के साथ योगाभ्यास किया। सदर विधायक सीताराम वर्मा ने अपने आवास पर परिवारीजनों के साथ योग, प्राणायाम किया। राम प्रसाद सरस्वती शिशु मंदिर गभड़िया में आरएसएस के अशोक कुमार की ओर से योग व्यायाम कराया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष गुलाब चंद्र, व्यवस्थापक अनिल कुमार बरनवाल, तुलसीराम, राजेंद्र चौधरी, गायत्री मिश्रा समेत कई लोगों ने प्रतिभाग किया। शहर के पर्यावरण पार्क में राकेश सिंह पालीवाल के नेतृत्व में लोगों ने योग, प्राणायाम कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योग से मन एकाग्र होता है और शरीर भी स्वस्थ रहता है। इस मौके पर रजनीश मिश्रा, अजय सिंह, धनंजय सिंह, रणवीर सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। लंभुआ के बाबा जनवारीनाथ धाम के ध्यान योग केंद्र पर जनवारीनाथ धाम सेवा संस्थान के सदस्यों ने योगाभ्यास किया।
कई विद्यालयों में शिक्षकों ने अपने छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन माध्यमों से जोड़कर योग सिखाया। रेलवे स्टेशन के निकट एनआरएमयू की ओर से योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
योग प्रशिक्षक योगी विश्वास निगम ने रेलवे कर्मचारियों को योग के विभिन्न आसन सिखाए। इस मौके पर सुरेश द्विवेदी, केशव गुप्ता, प्रेमसिंह खटाना समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
पंत स्टेडियम में जिला ओलंपिक संघ के महासचिव वेद प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने सोशल डिस्टेंसिंग के अंतर्गत योगाभ्यास किया। उधर, दूबेपुर ब्लॉक के कटावां गांव में स्वामी विवेकानंद यूथ फाउंडेशन की ओर से आयोजित योग शिविर में रामेंद्र सिंह राणा, शिवम सिंह गोलू, प्रकाश सिंह, अनुराम, रामानंद, सत्यांश, धर्मेंद्र समेत कई लोगों ने योगाभ्यास किया।
योग रखेगा निरोग
सुल्तानपुर। श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज कलान में योग प्रशिक्षक शिवेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में प्रधानाचार्य डॉ. शिवहर्ष सिंह एवं शिक्षकों ने योग किया। प्रशिक्षक शिवेंद्र प्रताप सिंह ने स्वस्थ्य जीवन चर्या के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से बीमारियों से दूर रहा जा सकता है। साथ ही रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इस मौके पर शिक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह, आनंद प्रकाश सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, रामनरेश यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
भारतीय संस्कृति की पुरानी परंपरा है योग
सुल्तानपुर। दूबेपुर विकास खंड क्षेत्र के दिखौली में योग प्रशिक्षिका डॉ. पूनम सिंह पिछले एक सप्ताह से योग शिविर चला रही हैं। सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उनके सानिध्य में लोगों ने योग और प्राणायाम किया।
डॉ. पूनम ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की पुरानी परंपरा है। यह हमारी संस्कृति और सभ्यता की देन है। योग करने से कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता है। यदि सही तरीके से योग करते हैं तो हमारे शरीर में अतिरिक्त ऊर्जा का संचार होता है और हमारी इम्यूनिटी पावर बढ़ती है। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से शरीर को निरोगी रखा जा सकता है। क्योंकि हमारे शरीर में ही सभी बीमारियों की दवा मौजूद है।
स्वयं सेवकों ने किया योगाभ्यास
सुल्तानपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों का ऑनलाइन योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। आयुष योग प्रशिक्षक सुनील दत्त तिवारी ने सभी स्वयं सेवकों को योग की बारीकियों से अवगत कराया। प्रशिक्षण में स्वयं सेवकों को प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, ताड़ासन समेत कई योगासन सिखाए गए। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी कमल भट्ट ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी।

विद्यालय में मनाया गया योग दिवस
सुल्तानपुर। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज सिरवारा मार्ग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। उमाशंकर की ओर से योग और प्राणायाम कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभाग निरीक्षक गोपाल तिवारी व विशिष्ट अतिथि के रूप में बाल कल्याण समिति के मंत्री रूपेश कुमार सिंह शामिल हुए। इस मौके पर राम अकबाल पांडेय, प्रधानचार्य अवधेश कुमार सिंह समेत सभी आचार्य/आचार्या एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed