फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Friendship on Instagram, marriage in court, now longing to meet husband

Sultanpur News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, कोर्ट में निकाह, अब पति से मिलने को तरसी

Tue, 19 Sep 2023 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Friendship on Instagram, marriage in court, now longing to meet husband
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। मुंबई की एक विवाहिता की सुल्तानपुर के एक युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई। लंबा अफेयर चला और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। अब युवक उसे मुंबई में छोड़कर अपने गांव आ गया तो विवाहिता ने पांच दिन से पति के यहां डेरा डाल दिया है। वह पुलिस की चौखट पर गुहार लगा रही है कि उसे उसके पति से मिलवाया जाय या मुकदमा दर्ज किया जाए।
विज्ञापन

बल्दीराय थाने का चक्कर काट रही इस महिला ने बताया कि वह मुंबई की रहने वाली है और वहीं प्राइवेट जॉब करती थी। वो इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर डालती थी। करीब ढाई साल पहले उसकी बातचीत बल्दीराय थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक से होने लगी जो नासिक में काम करता था। ढाई साल तक यह सिलसिला चला और दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। महिला के अनुसार दोनों ने इसी साल अगस्त में कोर्ट में निकाह कर लिया। वहां से करीब एक सप्ताह बाद उसका पति उसे सुल्तानपुर स्थित अपने गांव लाया। वह भी खुशी-खुशी अपने तीन बच्चों को मुंबई में छोड़कर पति के साथ चली आई। एक सप्ताह बाद उसे मुंबई ले जाकर छोड़ा और तब से लौटकर नहीं आया।
विज्ञापन

पांच दिन पहले विवाहिता पति को ढूंढते हुए उसके गांव पहुंच गई और तब से वहीं है। उसका आरोप है कि उसे ससुराल के लोग घर में घुसने नहीं दे रहे हैं। इस वजह से वह उनके घर के सामने ही खुले आसमान तले रहती है। गांव वाले उसे खाने-पीने की चीजें दे देते हैं। इस दौरान उसने थाने से लेकर चौकी तक मदद मांगी, लेकिन पुलिस उसे मुंबई में मुकदमा दर्ज कराने की राय दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

मुंबई की घटना, वहीं दर्ज होगा केस
बल्दीराय थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि यह महिला उनके पास आई थी। वह अपने तीन बच्चों को छोड़कर यहां आई है। किंतु सारा घटनाक्रम मुंबई का है, इसलिए वहीं मुकदमा दर्ज हो सकता है। स्थानीय पुलिस इसमें कोई मदद नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed