फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Frequency of three pairs of summer special trains increased

Sultanpur News: रूट की तीन जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े

Thu, 01 Aug 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 01 Aug 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Frequency of three pairs of summer special trains increased
सुल्तानपुर। रेलवे ने गर्मी का मौसम शुरू होने पर रूट पर तीन जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया था। स्पेशल ट्रेनों की फेरा अवधि जुलाई में समाप्त हो रही थी। इन ट्रेनों के फेरे दो माह के लिए बढ़ा दिए गए हैं। अब ये ट्रेनें अगस्त व सितंबर में आरंभिक स्टेशन से गंतव्य के लिए तय दिनों में रवाना की जाएंगी। इससे जिलेवासियों को सफर करने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन




रेलवे की ओर से बढ़ाए गए ट्रेनों के फेरों का विवरण-
1. वड़ोदरा-मऊ डाउन एक्सप्रेस-28 सितंबर तक (प्रत्येक शनिवार)
2. मऊ-वड़ोदरा अप एक्सप्रेस-29 सितंबर तक (प्रत्येक रविवार)
3. अहमदाबाद-दानापुर डाउन एक्सप्रेस-30 सितंबर तक (प्रत्येक सोमवार)
4. दानापुर-अमहदाबाद अप एक्सप्रेस-एक अक्तूबर तक (प्रत्येक मंगलवार)
5. साबरमती-पटना डाउन एक्सप्रेस-24 सितंबर तक (प्रत्येक मंंगलवार)
6. पटना-साबरमती अप एक्सप्रेस-26 सितंबर तक (प्रत्येक बृहस्पतिवार)


मरुधर एक्सप्रेस में एक माह तक चलेगा थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच
मरुधर एक्सप्रेस में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तृतीय श्रेणी का अतिरिक्त वातानुकूलित कोच 31 जुलाई तक लगाया था। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से अब इसकी सीमा अवधि बढ़ाकर पहली सितंबर कर दी गई है। जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर डाउन एक्सप्रेस में अतिरिक्त थर्ड एसी का कोच पहली अगस्त से 31 अगस्त तक लगाया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं वाराणसी- जोधपुर मरुधर अप एक्सप्रेस में थर्ड एसी का कोच दो अगस्त से पहली सितंबर के बीच जोड़कर चलाया जाएगा। इस संबंध में उत्तर रेलवे लखनऊ की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि इससे एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट आसानी से मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed