फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fraudsters stole Rs 35 lakh from woman's account

Sultanpur News: जालसाजों ने महिला के खाते से 35 लाख रुपये उड़ाए

Thu, 27 Apr 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 27 Apr 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fraudsters stole Rs 35 lakh from woman's account
सुल्तानपुर। महिला के खाते से जालसाजों ने तीन बार में 35 लाख रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी होने पर भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन




कोतवाली नगर क्षेत्र के गभड़िया मोहल्ले की रहने वाली अतरवासा देवी का बस्ती जिले के गाय घाट बाजार में बैंक खाता है। अरतवासा देवी के अनुसार 27 मार्च को उनके मोबाइल पर काल आई। कॉल रिसीव करने के बाद उनके खाते से दो लाख रुपये निकल गए। 28 अप्रैल को फिर उनके खाते से 15 लाख रुपये निकल गए।



यही नहीं 29 मार्च को उनके खाते से दो बार में 10 लाख और आठ लाख रुपये निकाल लिए गए। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने अपने भतीजे इंद्रसेन सिंह को सूचना दी। बुधवार को इंद्रसेन सिंह कोतवाली नगर पहुंचे और तहरीर दी। कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि इंद्रसेन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed