{"_id":"6a94745afa4bc696d90869f5","slug":"four-youths-injured-in-lightning-strike-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-163941-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बिजली की चपेट में आए चार युवक, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बिजली की चपेट में आए चार युवक, घायल
Sun, 30 Aug 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादीपुर। बारिश से बचने के लिए महुआ के पेड़ के नीचे खड़े चार युवक बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। सभी घायलों को सीएचसी कादीपुर में भर्ती कराया गया। रविवार को कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी बादशाह (29), कृष्ण कुमार (18), सोनू कुमार (26) और शनी कुमार (25) गांव की एक दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई।
बारिश से बचने के लिए चारों युवक रास्ते में एक महुआ के पेड़ के नीचे रुक गए। तभी अचानक बिजली गिरने से चारों उसकी चपेट में आ गए। हादसे में बादशाह के कमर और पेट, कृष्ण कुमार के कमर, पीठ व पैर, सोनू के पैर व दाहिने कंधे तथा शनी के पैर और बाएं कंधे में चोट आई है। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. बीके गौतम ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति सामान्य है।