फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Four youths arrested while gambling, three absconding

जुआ खेल रहे चार युवक गिरफ्तार, तीन फरार

Sat, 11 Apr 2020 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Four youths arrested while gambling, three absconding
सुल्तानपुर। शासन-प्रशासन की तमाम सख्ती और जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रचार-प्रसार का भी कुछ लोगों पर असर नहीं हो रहा है। हालत यह है कि कुछ लोग लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने चार युवकों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन लोग फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 2450 रुपये के साथ ही ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
विज्ञापन

लंभुआ कोतवाल श्याम नारायण पांडेय को शुक्रवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के कस्बा पटखौली मार्ग पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाल ने पुलिस टीम के साथ छापा मार दिया। पुलिस को देखकर तीन युवक फरार हो गए, जबकि चार युवकों को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों के पास से 2450 रुपये के साथ ही ताश के पत्ते मिले। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए युवकों की पहचान कस्बा निवासी महेश, अरविंद कुमार अग्रहरि, राजेश कुमार अग्रहरि, लालजी यादव के रूप में की गई। फरार युवकों में नाटे कहार, चम्मर व दीपू सोनी शामिल हैं।

कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन, सार्वजनिक रूप से जुआ खेलने, महामारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed